होली के दिन गौतमबुद्ध नगर में गजब की पुलिस व्यवस्था, लोगों ने कहा- हमें आप पर गर्व

धन्यवाद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह : होली के दिन गौतमबुद्ध नगर में गजब की पुलिस व्यवस्था, लोगों ने कहा- हमें आप पर गर्व

होली के दिन गौतमबुद्ध नगर में गजब की पुलिस व्यवस्था, लोगों ने कहा- हमें आप पर गर्व

Tricity Today | पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह

Noida : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाया गया है। होली का त्योहार मनाने के बाद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जनपद में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। होली दहन और होली के मौके पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोई भी विवाद देखने को नहीं मिला है। त्योहारों पर कोई भी विवाद ना होना जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की खासियत बयां करता है।

आलोक सिंह ने दिया धन्यवाद
होली का त्यौहार सकुशल संपन्न होने के बाद गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने समस्त पुलिस परिवार को बधाई दी है और धन्यवाद दिया है। होली के दिन पुलिस लाइन सूरजपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद है। एक दूसरे ने रंग और गुलाल लगाकर प्रेम भाव से और हर्ष उल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

शांतिपूर्ण होली का श्रेय पुलिस कर्मियों को जाता है : आलोक सिंह
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने ट्राईसिटी टुडे टीम से बातचीत करते हुए बताया कि 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को रंगों का त्यौहार होली मनाया जा चुका है। पुलिस विभाग द्वारा दोनों दिन सतर्कता से अपनी ड्यूटी की गई है। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से होली और जुम्मे की नमाज अदा की जा चुकी है। यह जनपद और हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि दोनों दिन जिले में कोई भी विवाद नहीं देखने को मिला। इसका श्रेय पुलिस अधिकारियों की टीम को जाता है।

कोई विवाद नहीं : कुनाल शर्मा
नोएडा के सेक्टर-46 में रहने वाले कुनाल शर्मा ने बताया कि इस बार होली पर कोई भी विवाद देखने को नहीं मिला है। अन्यथा हर साल होली या उसके आसपास के दिन नोएडा में कहीं ना कहीं बड़ा विवाद देखने को मिलता था। यह पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की पुलिस टीम की वजह से हुआ है। जनपद में होली के दिन पुलिस काफी अलर्ट रही।

हर चौराहे और मोड पर पुलिसकर्मी तैनात : पलक  पाराशर
नोएडा के सेक्टर-12 में रहने वाली पलक पाराशर का कहना है कि, "मैं अपनी सहेलियों के साथ होली वाले दिन अपने अन्य दोस्तों के घर गई थी। मेरे साथ 5-6 लड़कियां थी। हर एक चौराहे और मोड पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। यह देखकर मुझे काफी दुख भी हुआ कि पुलिस वाले हमारी सुरक्षा के लिए और हमें कोई चोट न पहुंचे, इसके लिए अपना तीज-त्यौहार तक नहीं मनाते हैं, हमें नोएडा पुलिस के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने ट्राईसिटी टुडे के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाई भी दी है।

सभी त्योहारों पर शांति का माहौल बना रहता है : शिवप्रताप राठी
दादरी में रहने वाले शिवप्रताप राठी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दादरी में रहते हैं। वह काफी समय से लगातार देखते आ रहे थे कि होली के आसपास जिले में कोई ना कोई घटना हो जाती थी, लेकिन जबसे कमिश्नर सिस्टम लागू हुआ है। तब से जनपद में केवल होली ही नहीं बल्कि दिवाली और अन्य सभी त्योहारों पर शांति का माहौल बना रहता है। 

त्यौहारों पर लड़ाई झगड़ा होना आम बात था : अभिषेक भाटी
चिटहेरा गांव में रहने वाले अभिषेक भाटी ने बताया कि त्यौहारों पर लड़ाई झगड़ा होना ग्रेटर नोएडा में आम बात हो गई थी। 2 साल पहले ही सूरजपुर में होली के दिन विवाद में दो लोगों की हत्या हो गई थी, लेकिन जबसे कमिश्नर सिस्टम लागू हुआ है, जिले में अपराध पर काफी अंकुश लगाया गया है। उनका परिवार पहले होली के दिन घर से निकलने नहीं देता था, लेकिन अब उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा पूरे नोएडा त्योहारों के दिन अपने आप को कड़ी सुरक्षा के बीच महसूस करता है। यह गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले हर एक परिवार के लिए बड़ी बात है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.