गौतमबुद्ध नगर आएंगे अमित शाह और राजनाथ सिंह, डॉ.महेश शर्मा पर खास फोकस

लोकसभा चुनाव 2024 : गौतमबुद्ध नगर आएंगे अमित शाह और राजनाथ सिंह, डॉ.महेश शर्मा पर खास फोकस

गौतमबुद्ध नगर आएंगे अमित शाह और राजनाथ सिंह, डॉ.महेश शर्मा पर खास फोकस

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर आएंगे अमित शाह और राजनाथ सिंह

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉ.महेश शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। उसके पक्ष में वोट मांगने के लिए यूपी और देश के कई दिग्गज गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में आ चुके हैं। आगामी 13 अप्रैल को भारत के गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। उनके अलावा 22 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आ रहे हैं। सूचना मिल रही है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गौतमबुद्ध नगर में दोबारा आएंगे। हालांकि, उनका कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जारी होगा।

डॉ.महेश शर्मा के लिए दिग्गजों ने झोंकी ताकत
डॉ.महेश शर्मा चौथी बार गौतमबुद्ध नगर से सांसद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उसके लिए लोकसभा चुनाव 2024 में वोट मांगने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक और योगी आदित्यनाथ भी आ चुके हैं, लेकिन अभी यही तक दिग्गजों के आने का दौर खत्म नहीं होगा। योगी आदित्यनाथ भी जिले में दोबारा आएंगे। उनके अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह भी डॉ.महेश शर्मा के लिए वोट मांगने के लिए आएंगे।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.