दादरी एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

नोएडा में देवरिया नरसंहार को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश : दादरी एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

दादरी एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Tricity Today | मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Noida News सचिन : उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए नरसंहार को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। गुरुवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा से जुड़े समाज के लोगों ने दादरी एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें घटना की उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा और 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर होगा विरोध प्रदर्शन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने घोषणा की थी कि देवरिया की घटना को लेकर पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के तहत गुरुवार को महासभा के तत्वाधान में दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा के कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में दादरी तहसील पहुंचे। दादरी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में महासभा के पदाधिकारियों ने देवरिया में हुए हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की।

यह लोग रहें मौजूद 
इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा, प्रदेश महामंत्री मास्टर परमानंद शर्मा, नगर अध्यक्ष पंडित मांगेराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा और राजू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा, ब्लॉक दादरी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, तहसील दादरी अध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला अध्यक्ष निधि शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

क्या हुई थी घटना 

देवरिया के फतेहपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का गांव के ही रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे से जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। सोमवार को प्रेम यादव फतेहपुर के लेहड़ा टोला में सत्य प्रकाश दुबे के घर पर पहुंचा था। इसके बाद दोनों में जमीन विवाद को लेकर हो गया था। जिसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। प्रेम यादव की हत्या के बाद उनके पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे और हथियार लेकर सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया था। इस दौरान हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरण और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.