अनिल यादव ने कहा- यूपी की जनता प्रियंका गांधी को विकल्प मान चुकी है

नोएडा : अनिल यादव ने कहा- यूपी की जनता प्रियंका गांधी को विकल्प मान चुकी है

अनिल यादव ने कहा- यूपी की जनता प्रियंका गांधी को विकल्प मान चुकी है

Tricity Today | जिम्मेदारी सौंपते अनिल यादव

Noida News : नोएडा कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में बबलू यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से जिला कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बीते रविवार को सोरखा गांव में बबलू यादव का सम्मान समारोह किया गया। महानगर अध्यक्ष अमित यादव, गांव के सम्मानित लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने यादव का उत्साहपूर्वक सम्मान किया। 

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा कांग्रेस के नेता अनिल यादव मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अनिल यादव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अनिल यादव ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करने हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस परिवार दिन-प्रतिदिन नोएडा में बढ़ रहा है। जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। लोग अब प्रियंका गांधी को ही एक मात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं। 

उन्होंने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। इस मौके पर बबलू यादव ने कहा कि पार्टी के लिए पूरी मेहनत के साथ कार्य करेंगे। नोएडा से कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए कार्यकर्ता जी-जान लगा देंगे। इस मौक़े पर सेवाराम शर्मा, दीवान जी, रमेश यादव, संजय, सतपाल, सुभाष आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.