यूपी और बिहार समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, देखें पूरा शेड्यूल

बड़ी खबर : यूपी और बिहार समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी और बिहार समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, देखें पूरा शेड्यूल

Tricity Today | इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया

Noida : चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। भारतीय चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा समेत 6 राज्यों में 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 6 नवंबर को मतगणना होगी। यह जानकारी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के द्वारा दी गई है।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की विधानसभा संख्या 139- गोला गोकरननाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट और ओडिशा की धर्मनगर सुरक्षित सीट पर उपचुनाव होगा।

6 नवंबर को मतगणना होगी
इन सीटों पर 7 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन का आखिरी दिन 14 अक्टूबर है। नामांकन वापस लने के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा और 6 नवंबर को मतगणना होगी। इन सभी सीटों पर 8 नवंबर तक चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.