Tricity Today | नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के चुनाव का ऐलान
Noida News : नोएडा के उद्यमियों की सबसे बड़ी संस्था नोएडा एंटरप्रिंनियोर एसोशिएशन (Noida Entrepreneur Association) के चुनाव का ऐलान हो गया है। सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में गुरुवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूदा कार्यकारिणी ने विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं। महासभा में संस्था का चुनाव करवाने का फैसला लिया गया है। 8 जनवरी 2022 को मतदान करवाया जाएगा।
एनईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आम सभा की अध्यक्षता विपिन मल्हन ने की। उन्होंने चुनाव की घोषणा की और कहा, "हम निर्धारित समय सीमा में चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" विपिन मल्हन ने सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी योगेश आनंद, सुभाष सिंघल, राकेश कत्याल और अनूप भंडारी की नियुक्ति की घोषणा की। विपिन मल्हन ने बताया कि चुनाव की तारीख़ सर्वसम्मति से 8 जनवरी 2022 तय की गई है।