नारी निकेतन में एक और महिला की मौत, पुलिस और प्रशासन कारण जानने में जुटे

NOIDA BREAKING : नारी निकेतन में एक और महिला की मौत, पुलिस और प्रशासन कारण जानने में जुटे

नारी निकेतन में एक और महिला की मौत, पुलिस और प्रशासन कारण जानने में जुटे

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में रहने वाली एक महिला की बीती रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपकों बता दें कि नारी निकेतन में किसी महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। यह कोई पहला मामला नहीं है।

बीती रात को हुई मौत
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में रमा नामक वृद्ध महिला काफी दिनों से रह रही थी। शनिवार की रात को महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जिलाधिकारी करवा रहे मामले की जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। आपको बता दें कि इससे पूर्व भी इस नारी निकेतन में रहने वाली कई महिलाओं की संदिग्ध अवस्था में मौत हो चुकी है, जिसकी जांच पूर्व मे जिलाधिकारी द्वारा करवाई गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.