झूमते-गाते गणपति बप्पा को किया विदा, बच्चों ने हर घर-घर पहुंचा प्रसाद

Noida News : झूमते-गाते गणपति बप्पा को किया विदा, बच्चों ने हर घर-घर पहुंचा प्रसाद

झूमते-गाते गणपति बप्पा को किया विदा, बच्चों ने हर घर-घर पहुंचा प्रसाद

Tricity Today | Ganesh Utsav

Noida News : सेक्टर-78 में स्थित अंतरिक्ष गोल व्यू- 2 सोसाइटी में धूमधाम से गणेश उत्सव का त्यौहार मनाया गया। साथ ही सोसाइटी में अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह-शाम आरती के बाद सोसाइटी के निवासियों को प्रसाद वितरित किए गए। आयोजकों ने घर-घर जाकर प्रसाद का वितरण भी किया ताकि कोई उससे वंचित ना रह जाए। गणपति बाबा मोरिया के जयकारों के साथ सोसाइटी गूंजती रही।

गणपति बप्पा का विसर्जन
सोसाइटी के निवासियों ने बुधवार को पूजा अर्चना के बाद भगवान गणेश को अगले बरस फिर आने का आग्रह करते हुए विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान निवासियों ने ढोल-नगाड़ों पर झूमते-गाते गणपति बाबा को विदा किया। जगह-जगह महिलाओं ने फूलों की वर्षा की। यह उत्सव सोसाइटी के निवासियों ने आपस में मिलजुल कर किया।आयोजन के मुख्य आयोजक विकास, रंजन सामंतराय, देबी प्रसन्ना, उमेश, गौर अंकल, शरद शैली, दिशांत ओझा, डीएन मिश्रा, प्रकाश, विनीत, विनोद, अनिल आदि निवासी उपस्थित रहे।

गणेश चतुर्थी का त्यौहार
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता है। 10 दिन तक चलने वाले इस त्यौहार का समापन अनंत चतुर्दशी को होता है और इसी दिन गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। न सिर्फ महाराष्ट्र में बल्कि देश के अन्य जगहों पर भी घर-घर में लोग प्रतिमा की स्थापना करते हैं, विभिन्न पंडालों में भी प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। अलग-अलग तरीके से सभी जगह इस उत्सव को मनाया जाता है। आपको बता दें लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में सफलता हासिल की। तभी से देशवासियों की एकता और उनका सामूहिक सहयोग बढ़ाने के लिए गणेश उत्सव को धूमधाम से मानने की शुरुआत हुई।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.