अनु त्यागी ने VIDEO के साथ ट्विटर पर उठाया बड़ा मुद्दा, कहा- इनके घर की बालकनी भी टूटनी चाहिए

Shrikant Tyagi Issue : अनु त्यागी ने VIDEO के साथ ट्विटर पर उठाया बड़ा मुद्दा, कहा- इनके घर की बालकनी भी टूटनी चाहिए

अनु त्यागी ने VIDEO के साथ ट्विटर पर उठाया बड़ा मुद्दा, कहा- इनके घर की बालकनी भी टूटनी चाहिए

Tricity Today | अनु त्यागी | File Photo

Noida : श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो पोस्ट करते हुए अनु त्यागी ने कहा है कि अगर मेरे घर की बालकनी टूटी है तो अभी तक इन घरों की बालकनी क्यों नहीं टूटी। अनु त्यागी द्वारा पोस्ट की हुई वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों द्वारा ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में बालकनी को पूरी तरीके से कवर किया गया है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। श्रीकांत त्यागी के घर पर चला था प्राधिकरण का बुलडोजर
बीते 5 अगस्त 2022 को श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता की थी। इस मामले के बाद श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी दौरान ही श्रीकांत त्यागी की बालकनी पर नोएडा अथॉरिटी का पीला पंजा चला था। जिसमें बताया गया था कि श्रीकांत त्यागी ने गलत तरीके से बालकनी पर कब्जा किया हुआ है। इसी वजह से इसको तोड़ा गया है।

अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल
अब श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो साझा की है। वीडियो में दिख रहा है कि दो मकान वालों ने बालकनी को पूरी तरीके से उसी तरीके से कवर किया हुआ है, जिस तरीके से श्रीकांत त्यागी ने किया था। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यवाही पर अनु त्यागी ने सवाल खड़े किए हैं। 

अनु त्यागी ने ट्विटर पर क्या लिखा
अनु त्यागी ने ट्वीट करते हुए कहा, "ये एक वीडियो है। जिसमें सिर्फ 2 घर दिखाई दे रहे हैं। ऐसा एक और फ्लैट भी है। मेरे घर की बालकनी टूटी तो इनके घर की बालकनी भी टूटनी चाहिए थी।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं नहीं चाहती कि किसी का घर टूटे, लेकिन मुझे इंसाफ चाहिए। मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, उसके लिए मुझे इंसाफ चाहिए। क्या मेरा घर तुड़वा कर मिठाई बांटना सही था?" इसी पोस्ट के साथ अनु त्यागी ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.