महापंचायत में पहुंची अनु त्यागी, कहा- डॉ.महेश शर्मा ने रचा पूरा षड्यंत्र

NOIDA BRAKING : महापंचायत में पहुंची अनु त्यागी, कहा- डॉ.महेश शर्मा ने रचा पूरा षड्यंत्र

महापंचायत में पहुंची अनु त्यागी, कहा- डॉ.महेश शर्मा ने रचा पूरा षड्यंत्र

Tricity Today | महापंचायत में पहुंची अनु त्यागी

Noida News : नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत में जनसैलाब बढ़ता जा रहा है। इस महापंचायत में श्रीकांत की पत्नी मनु त्यागी भी मंच पर पहुंच चुकी हैं। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सभी त्यागी समाज के लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने स्थानीय सांसद डॉ.महेश शर्मा पर निशाना साधा है। मनु त्यागी का कहना है कि यह पूरा डॉ.महेश शर्मा का षड्यंत्र है। अनु त्यागी ने मंच के माध्यम से कहा है कि मेरे परिवार और मेरे पति श्रीकांत को फंसाया गया है।

"मनु त्यागी को डॉ.महेश शर्मा के कहने पर किया प्रताड़ित"
श्रीकांत की पत्नी मनु त्यागी के उत्पीड़न के खिलाफ नोएडा के भंगेल में स्थित रामलीला मैदान में त्यागी समाज की महापंचायत हो रही है। इस महापंचायत में लगातार जनसैलाब जुड़ता जा रहा है। भारी संख्या में लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और हरियाणा से भी आ रहे हैं। त्यागी समाज का कहना है कि श्रीकांत की पत्नी मनु त्यागी को पुलिस और प्रशासन द्वारा सांसद के कहने पर प्रताड़ित किया गया है।

अनु त्यागी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी अपील की
अनु त्यागी ने से अपील में कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन से अपील करती हूं कि हमारे खिलाफ हुए षड्यंत्र की निष्पक्ष जांच करवाएं। मेरे पति के खिलाफ गैर कानूनी ढंग से अवैधानिक कार्रवाई की गई है। उनका इतना दोष नहीं है, जितनी उनके खिलाफ कार्यवाही हुई है।" अनु त्यागी ने अब तक त्यागी समाज और बाकी सभी समाज से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उसने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले वक्त में भी सर्व समाज हमें अपना आशीर्वाद देता रहेगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.