राष्ट्रपति से मिले दादी की रसोई वाले अनूप खन्ना, सिर्फ 5 रुपये में कराते हैं भरपेट भोजन

नोएडा की शान : राष्ट्रपति से मिले दादी की रसोई वाले अनूप खन्ना, सिर्फ 5 रुपये में कराते हैं भरपेट भोजन

राष्ट्रपति से मिले दादी की रसोई वाले अनूप खन्ना, सिर्फ 5 रुपये में कराते हैं भरपेट भोजन

Tricity Today | राष्ट्रपति से मिले दादी की रसोई वाले अनूप खन्ना, सिर्फ 5 रुपये में कराते हैं भरपेट भोजन

Noida News :  बुधवार को अनूप खन्ना दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिले। इस दौरान अनूप खन्ना की धर्मपत्नी निर्मला खन्ना भी उनके साथ थी। राष्ट्रपति प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और ‘दादी की रसाई’ के संचालक अनूप खन्ना को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने खुब सराहा है। इससे पूर्व निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खन्ना को सम्मानित कर चुके हैं।

राष्ट्रपति ने अनूप खन्ना और उनके काम की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि आप इसी प्रकार जनसेवा का काम करते रहें। जरुरतमंदों को रोटी, कपड़ा और दवाई जिस प्रकार आप उपलब्ध करा रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है। 

दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मिलता है खाना
'दादी की रसोई' नाम की ये शॉप नोएडा के सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में है। जिसको 60 वर्षीय समाजसेवी अनूप खन्ना चलाते हैं। जहां हर दिन देसी घी के तड़के से दोपहर 12 से 2 बजे तक सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है। यहां 5 रुपए में पेटभर भोजन, 10 रुपए में मनपसंद कपड़े और प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलकर मरीजों को सस्ती दवा भी उपलब्ध करा रहे हैं। अनूप सिर्फ दादी की रसोई ही नहीं चला रहे हैं, बल्कि देश के किसी भी हिस्से में आई प्राकृतिक आपदाओं में भी ये हजारों लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

अपने जन्मदिन पर की थी शुरुआत
अनूप खन्ना ने अपने जन्मदिन 21 अगस्त से इस दादी की रसोई की शुरुआत की थी। शुरुआत के दिनों में 5 से 10 रोजाना लोग भोजन करते थे। कुछ दिनों में यहां के स्वादिष्ट भोजन की ऐसी चर्चा हुई कि अब यहां रोजाना लगभग 500 लोग भोजन करते हैं। अनूप के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्हीं की विचारधारा से प्रेरित होकर ये पिछले 20 वर्षों से ज्यादा अलग-अलग तरह के सामाजिक कार्य कर रहे थे।

लोग इन स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं लोग
यहां रोज खाने में चावल और अचार के साथ अलग-अलग तरह की पौष्टिक सब्जियां और दालें बनती हैं। अब तो इस रसोई की इतनी चर्चा हो गयी है कि अब लोग यहां आकर अपने बच्चों का जन्मदिन भी मनाने लगे हैं। खास पर्व और उत्सवों पर यहां पूड़ी, हलवा, मिठाई और आइसक्रीम भी मिलती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.