भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त, गौतमबुद्ध नगर और नोएडा में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त, गौतमबुद्ध नगर और नोएडा में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त, गौतमबुद्ध नगर और नोएडा में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | भाजपा किसान मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बुधवार दोपहर बाद पश्चिम क्षेत्र के 19 जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। गौतमबुद्ध नगर भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष डॉक्टर चंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। नोएडा महानगर में यह जिम्मेदारी ओमवीर अवाना को सौंपी गई है। 

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 19 जिला और महानगर इकाई है। इनके लिए किसान मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। रामपुर भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार को नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी को बनाया गया है। मुरादाबाद महानगर में मनीष गुर्जर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

संभल जिले का अध्यक्ष देवेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है। अमरोहा का जिला अध्यक्ष राहुल चौहान को बनाया गया है। बिजनौर का जिला अध्यक्ष खेल सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है। मुजफ्फरनगर भाजपा किसान मोर्चा की जिम्मेदारी अमित सिंह रावल को सौंपी गई है। शामली का जिला अध्यक्ष सतपाल भूरा गुर्जर को बनाया गया है। 

मेरठ जिला भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष अजय त्यागी को नियुक्त किया गया है। मेरठ महानगर में प्रवेश गुमी को नियुक्ति मिली है। हापुड़ का जिला अध्यक्ष अमित सिवान और बागपत का जिला अध्यक्ष नितिन चौधरी को बनाया गया है। 

गाजियाबाद भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी डायमंड और महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज बनाए गए हैं। नोएडा महानगर भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष ओमवीर अवाना को नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्र सिंह बनाए गए हैं। बुलंदशहर में यह जिम्मेदारी सुधीर शर्मा को पार्टी ने सौंपी है। कामेश्वर सिंह ने बताया कि सहारनपुर किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मोहर सिंह पुंडीर को दी गई है। सहारनपुर महानगर में अरुण यादव को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला और महानगर अध्यक्षों को यथाशीघ्र अपनी कार्यकारिणी घोषित करने का निर्देश दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.