इस जगह फटी पाइपलाइन, जानिए कब तक झेलनी पड़ेगी परेशानी

नोएडा में 10 लाख लोगों को नहीं मिल रहा गंगाजल : इस जगह फटी पाइपलाइन, जानिए कब तक झेलनी पड़ेगी परेशानी

इस जगह फटी पाइपलाइन, जानिए कब तक झेलनी पड़ेगी परेशानी

Google Image | Symbolic Image

Noida News : नोएडा सेक्टर-70 के पास पाइपलाइन लीक होने के बाद गंगाजल प्लांट को बंद कर दिया गया है। बड़ी बात यह है कि गंगाजल की शहर में ढंग से आपूर्ति शुरू नहीं हुई है और हादसे शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ, शहर में आएदिन कहीं न कहीं पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। शहर के सेक्टरों में पाइपलाइन लीकेज की घटनाएं बढ़ रही हैं। गंगाजल की पाइपलाइन फटने के बाद शहर में करीब दो दिन तक पानी का संकट बना रहेगा।

गंगाजल प्लांट बंद
प्रताप विहार गंगाजल प्लांट के परियोजना प्रबंधक के अनुसार नोएडा सेक्टर-70 के पास पाइपलाइन टूट गई है। इसे ठीक करने के लिए गंगाजल प्लांट को बंद कर दिया गया है। कर्मचारी पाइपलाइन दुरुस्‍त करने में जुटे हैं। फिलहाल नोएडा के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। संभावना है कि अगले 24 घंटे बाद इसे दुरुस्‍त करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने संभावना जताई है कि बुधवार की सुबह से पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

गाजियाबाद से नोएडा में सप्लाई
गाजियाबाद से गंगाजल की सप्लाई नोएडा में होती है। इस पाइपलाइन से करीब हर दिन 10 लाख की आबादी को गंगाजल मिलता है। नोएडा में प्रतिदिन 240 एमएलडी गंगाजल गाजियाबाद से आता है, जिसमें 330 एमएलडी भूजल को मिलाकर शहर को जलापूर्ति की जाती है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि फटी हुई पाइपलाइन को ठीक करने के लिए कर्मचारियों की टीम लगी हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.