असम राइफल्स महिला कॉन्स्टेबल को मैट्रिमोनियल साइट पर पति ढूंढना पड़ा भारी, कर्जा लेकर ठग को दिए ₹60 लाख

नोएडा : असम राइफल्स महिला कॉन्स्टेबल को मैट्रिमोनियल साइट पर पति ढूंढना पड़ा भारी, कर्जा लेकर ठग को दिए ₹60 लाख

असम राइफल्स महिला कॉन्स्टेबल को मैट्रिमोनियल साइट पर पति ढूंढना पड़ा भारी, कर्जा लेकर ठग को दिए ₹60 लाख

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में काफी संख्या में नाइजीरियन लोग रहते हैं। अब यह लोग महिलाओं और युवतियों को ठगी का शिकार बनाने लगे हैं। असम राइफल्स महिला कॉन्स्टेबल से एक शातिर नाइजीरियन ठग ने 60 लाख रुपए ठग लिए है। आरोपी ने महिला सिपाही से बताया कि वह रिलायंस कंपनी का अधिकारी है। पीड़िता के पति की मौत बीते 3 मई 2021 को हुई थी। उसके बाद शादी करने के लिए महिला कॉन्स्टेबल ने वैवाहिक साइट पर आरोपी से दोस्ती की थी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने नोएडा साइबर सेल से मदद की गुहार लगाई है।

असम राइफल्स में तैनात है नेहा
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि मूल रूप से मेरठ की रहने वाली नेहा इस समय असम राइफल्स में कार्यरत हैं। नेहा असम राइफल्स में बतौर महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उसके पति की मौत बीते 3 मई 2021 को हार्ट अटैक से हुई थी। पति की मौत के बाद नेहा की परिजनों ने उस पर शादी का दबाव बनाया।

आरोपी ने खुद को बताया था इंडो-केनेडियन
नेहा के मुताबिक परिवार के दबाव में आकर उसने वैवाहिक साइट पर अपना प्रोफाइल बना लिया और सितंबर 2021 में प्रोफाइल पर देखकर संजय सिंह से संपर्क किया। संजय सिंह ने अपने आपके आपको इंडो-केनेडियन बताया था और कहा कि उसकी मां कनाडा की रहने वाली है, उसका पिता भारतीय है। फिलहाल उसका पूरा परिवार कनाडा में रहता है। 

भांजे की तबियत खराब कहकर मांगे थे लाखों रुपए
आरोपी ने नेहा को बताया था कि उसकी एक बहन है और वह तलाकशुदा है। उसकी बहन की एक बेटा है। कुछ समय तक दोनों के बीच लगातार ठीक-ठाक तरीके से बातें चलने लगी और नेहा ने अपनी पूरी आपबीती संजय सिंह को बताई। नेहा की आपबीती सुनने के बाद संजय सिंह ने उससे शादी करने के लिए हामी भर दी। कुछ समय बाद संजय सिंह ने नेहा से कहा कि उसके भांजे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है और वह एक हादसे का शिकार हो गया है। उसकी बीमारी के लिए मुझे 2 लाख रुपए की जरूरत है। 

बैंक और रिश्तेदारों से 12 लाख रुपए का कर्जा लिया
नेहा ने बताया कि वह उसकी बातों में आ गई और आरोपी को 2 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद आरोपी कोई ना कोई बहाना लेकर उससे पैसे मांगने लगा और वह उसकी बातों में आकर पैसे देने लगी। नेहा का कहना है कि उसने बैंक से लोन लेकर और रिश्तेदारों से कर्जा लेकर आरोपी को पैसे दिए थे। जब आरोपी की मांग लगातार बढ़ती रही तो उसको ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। नेहा का कहना है कि उसने अभी तक बैंक और रिश्तेदारों से 12 लाख रुपए का कर्जा लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.