नोएडा मीडिया क्लब से अमिताभ ठाकुर का ऐलान, सरकार पर साधा निशाना

आजाद अधिकार सेना लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव : नोएडा मीडिया क्लब से अमिताभ ठाकुर का ऐलान, सरकार पर साधा निशाना

नोएडा मीडिया क्लब से अमिताभ ठाकुर का ऐलान, सरकार पर साधा निशाना

Tricity Today | नोएडा मीडिया क्लब से अमिताभ ठाकुर का ऐलान

Noida News : आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित इस प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में भाग लेने की घोषणा की। 

2025 में होंगे चुनाव
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी आज़ाद अधिकार सेना दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी और वह खुद भी दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी के विस्तार के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2025 में वह वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

6 उम्मीदवारों ने लड़ा था चुनाव
आज़ाद अधिकार सेना ने पिछले लोकसभा चुनाव में 9 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनमें से 3 उम्मीदवारों का पर्चा निरस्त हो गया था। बाकी 6 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता में अमिताभ ठाकुर ने सरकार पर कई आरोप लगाए और उनकी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपनी पार्टी को समर्थन देने का आग्रह किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.