चुनाव शुरू, पहले दिन 15 ने नामांकन किया

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन: चुनाव शुरू, पहले दिन 15 ने नामांकन किया

चुनाव शुरू, पहले दिन 15 ने नामांकन किया

Google Image | गौतमबुद्ध नगर में बार एसोशिएन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी

गौतमबुद्ध नगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का वर्ष 2020-21 का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को नामांकन करवाए गए हैं। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। अब 19 दिसंबर (शनिवार) की दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। 19 दिसंबर को ही दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस हो सकेंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवाने की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे मंडल ने बताया कि 22 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। 4:00 बजे से परिणाम आने तक मतों की गिनती की जाएगी। शुक्रवार को पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन प्राप्त हुए हैं। सचिव पद के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन प्राप्त हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए मनोज भाटी, नगसैन चंदेला, प्रमोद कुमार वर्मा, रेशराम चौधरी, सुशील भाटी के नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

निर्णायक मंडल के सदस्यों प्रेम नारायण, राजेंद्र नागर, देवेंद्र सिंह आर्य, जगदीश नागर ने बताया कि सचिव पद पर नीरज कुमार चौहान, रिशिपाल टाइगर और सुनील कुमार का नामांकन प्राप्त हुआ है। उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद पर प्रमोद कुमार और सत्यपाल सिंह का नामांकन प्राप्त हुआ है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर केवल एक नामांकन मनोज शर्मा का प्राप्त हुआ है। सह सचिव (प्रशासन) के पद पर केवल महेंद्र सिंह यादव का नामांकन प्राप्त हुआ है। सह सचिव (पुस्तकालय) के पद पर केवल राजेंद्र सिंह का नामांकन प्राप्त हुआ है। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवेश कुमार और राजेश सिंह लोहिया में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

निर्णायक मंडल के सदस्य प्रेम नारायण और देवेंद्र सिंह आर्य ने नामांकन पत्र स्वीकार किए हैं। निर्णायक मंडल के सदस्य प्रेम नारायण ने बताया कि निर्वाचन के लिए 1,293 मतदाताओं की अंतिम निर्वाचन सूची चस्पा कर दी गई है। मतदान की पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग की जाएगी। मतदान के दौरान और गिनती के समय वीडियो बनाकर बाहर लगी स्क्रीन पर सभी लोग देख सकेंगे। जिससे चुनाव की पारदर्शिता कायम रहे। चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष कराए जाएंगे। चुनाव में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्व  को मतदान केंद्र के आसपास नहीं आने दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.