अगर ज्यादा पानी खर्च करते हैं तो हो जाएं सावधान, अथॉरिटी रखेगी हर दिन का रिकॉर्ड

Noida News : अगर ज्यादा पानी खर्च करते हैं तो हो जाएं सावधान, अथॉरिटी रखेगी हर दिन का रिकॉर्ड

अगर ज्यादा पानी खर्च करते हैं तो हो जाएं सावधान, अथॉरिटी रखेगी हर दिन का रिकॉर्ड

Tricity Today | नोएडा प्राधिकरण | File Photo

Noida : नोएडा वासी अगर ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। अब से नोएडा प्राधिकरण की ओर से पानी खर्च करने का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसका आंकड़ा हर दिन तैयार किया जाएगा। अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, इसका मकसद नोएडा की लोगों की परेशानियों को दुरुस्त करना है। साथ ही अथॉरिटी की ओर से खुद का आंकलन करना होगा। जल विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

इन चीजों का रखा जाएगा रिकॉर्ड
नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में ट्यूबवेल संचालन के अलावा भूमिगत जलाशय (यूजीआर) में अनुमान के मुताबिक कितना पानी आया, सबसे पहले इस आंकड़े को नोट किया जाएगा। इसके बाद पूरे दिन कितने जल की आपूर्ति हुई, यह पता लगाया जाएगा। इससे शहर के निवासियों की जलापूर्ति में कमी पता चल सकेगी। हालांकि प्राधिकरण का दावा है कि जलापूर्ति से कई गुना अधिक पानी प्राधिकरण के भूमिगत जलाशयों में जमा रहता है।

हरियाली विकसित करने की भी कोशिश

इसके अलावा कहीं कोई खराब नजर आती है तो उसे ठीक कराया जाएगा। जितने भी ट्यूबवेल, यूजीआर, सीवेज पंपिंग स्टेशन हैं। सभी अव्यवस्था चीजों को ठीक की जाएगा। साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि ये कितने क्रियाशील हैं। अगर कहीं अतिक्रमण की शिकायत मिलती है तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। यहां हरियाली विकसित करने की कोशिश होगी। पानी में टीडीएस के स्तर को कम करने के लिए गंगाजल की मात्रा को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

जल ऐप
इसके अलावा आपको बता दें शहर वासियों को अब पानी के बिल और रीडिंग के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। सोमवार को नोएडा प्राधिकरण सीईओ रितु माहेश्वरी ने लोगों की सहूलियत के लिए  'नोएडा जल’ ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की मदद से आवंटी मीटर की रीडिंग देख सकेगा। बिल भी ऐप में पता कर सकेंगे। साथ ऑनलाइन ऐप में भुगतान करने की भी सुविधा होगी। बिल जमा करने के बाद उसकी स्लिप भी डाउनलोड की जा सकेगी। यहीं नहीं उपभोक्ता अपनी शिकायत भी ऑनलाइन कर सकेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.