सपा ने नोएडा के महेंद्र यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश सचिव

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने नोएडा के महेंद्र यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश सचिव

सपा ने नोएडा के महेंद्र यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश सचिव

Tricity Today | महेंद्र यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी

Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नई रणनीति के तहत मैदान में उतर रही है। इसके तहत पार्टी की तरफ से अलग-अलग जिलों में भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही हैं। इसी क्रम में पार्टी हाइकमान अपने कर्मठ नेताओं को आगे लाने की पहल की है। नोएडा के सेक्टर-73 स्थित गांव सर्फाबाद निवासी महेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव बीते कई दशकों से पार्टी के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में वह समाजवादी नोएडा ग्रामीण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके है। उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त किया है। वहीं, महेंद्र यादव को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

प्रदेश में संगठन को बनाएंगे मजबूत  : महेंद्र यादव
नवनियुक्त प्रदेश सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका जोर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाना है। चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। इस चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा जोश का भरपूर इस्तेमाल कर देश की सत्ता से भाजपा के देश और प्रदेश से बेदखल करना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.