नोएडा के सभी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा, जानिए क्या है हाल...

किसानों ने किया दिल्ली कूच का एलान : नोएडा के सभी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा, जानिए क्या है हाल...

नोएडा के सभी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा, जानिए क्या है हाल...

Tiricity Today | सुरक्षाबलों का पहरा

Noida News : पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसान भी करीब 2 महीनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। नोएडा पुलिस किसानों की गतिविधियों को देखते हुए अलर्ट है। दिल्ली से सट्टे सभी बॉर्डर पर धारा 144 लागू की गई है। बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। दिल्ली जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। हर जगह पुलिस और सुरक्षाबलों का जबरदस्त पहरा है। इससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है और सुबह से ही कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई है।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
लोगों को एक घंटे की दूरी तय करने में तकरीबन दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। ऐसे में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को मेट्रो में सफर करने का अनुरोध किया गया है। वहीं, यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले और सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित किया गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते हैं।

यह है पूरा मामला
पंजाब के किसानों की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली पहुंचकर आंदोलन की घोषणा की गई है। जिसका समर्थन पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ किसान संगठन भी दे रहे हैं। किसान रैली को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है। चारों तरफ से किलेबंदी की गई है। इस दौरान नोएडा पुलिस के 3000 जवान सभी बोर्डरों पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी नजर रखी जा रही है। आशंका है कि कुछ किसान संगठन पंजाब के किसानों का समर्थन करने के लिए बॉर्डर की तरफ जा सकते हैं। जिसके चलते दिल्ली यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं।

तीन फुट ऊंची दीवार
किसान रैली को रोकने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर कंक्रीट की तीन फीट ऊंची दीवार लगा दी गई है। जिसके ऊपर कंटीले तार लगाए गए हैं। ताकि किसान कूद कर इस दीवार को पार न कर पाए। वाहनों को रोकने के लिए लोहे की प्लेट पर कील लगाई गई है। दिल्ली यूपी बॉर्डर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली जाने वाले गाजीपुर मुर्गा मंडी के रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद आने वाली एनएच 9 की सर्विस रोड़ पर भी 3 फीट मोटी पक्की कंक्रीट की दीवार बना दी गई है। इस दीवार के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। और पुलिस के वाहन खड़े किए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.