इस तरह आप भी हो सकते हैं शिकार

नोएडा में साइबर ठगों से सावधान : इस तरह आप भी हो सकते हैं शिकार

इस तरह आप भी हो सकते हैं शिकार

Google Image | Symbolic

Noida News : एक ओर जहां लोग पहले से ज्यादा हाईटेक हो रहे हैं और हर छोटी से छोटी चीज डिजिटल हो गयी है। ऐसे में इस बदलते दौर में साइबर ठग रोजाना न जाने कितने लोगों को अपना शिकार बनाते। ऐसे ही साइबर अपराध के मामले नोएडा से सामने आए हैं। जिसमें पीड़ितों ने खोए हुए पैसे वापस लौटाने की गुहार पुलिस से लगाई है। दोनों ही मामले सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के हैं।

पहला मामला
पुलिस को शिकायत देते हुए सेक्टर-25 निवासी सतीश कुमार धार ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया था उसने खुद को उनका दोस्त बताया। ठग ने 25 हजार ट्रांसफर करने के लिए कहा झांसे में आकर सतीश ने ठग के साथ अपनी बैंक डिटेल शेयर कर दी। इसके बाद ठग ने कहा कि भेजे गए पैसों में से 10 हजार रुपए सतीश वापस भेज दें। सतीश ने जालसाज की बातों में आकर 10 हजार ठग के खाते में भेज दिए। पैसे भेजने के बाद जब सतीश ने देखा तो उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया था। अपने साथ हुई ठगी का पता चलते ही सतीश ने नोएडा साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और अब सेक्टर 20 थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।


दूसरा मामला 
वहीं दूसरे मामले में जालसाजी में एक डॉक्टर को कम दाम पर फोन दिलाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस को शिकायत देते हुए डॉ पूजा ने बताया कि वह सेक्टर 38 में रहती है। कुछ दिनों पहले उन्होंने ग्रोसरी का सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन सर्च कर रही थी। इसके लिए पूजा ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। पूजा ने बताया कि उसी दौरान जालसाजों ने उनसे कहा कि उनका ऑनलाइन आर्डर नहीं हो पा रहा है वेरिफिकेशन के लिए पूजा को एक रुपए अपने एटीएम कार्ड से उन्हें ट्रांसफर करने होंगे। इसके बाद पूजा ने एक रुपए जैसे ही ट्रांसफर किए तो उनके खाते से तीन बार में 45 हजार रुपये कटने का मैसेज उनके फोन पर आया। पैसे कटने के बाद पूजा को ऑनलाइन आर्डर किया हुआ सामान भी नहीं मिला और अपने साथ हुई ठगी का अहसास होते ही उन्होंने नोएडा साइबर थाने को शिकायत दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.