भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने तीनों प्राधिकरण अधिकारियों को चेताया

Noida News : भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने तीनों प्राधिकरण अधिकारियों को चेताया

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने तीनों प्राधिकरण अधिकारियों को चेताया

Tricity | भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने तीनों प्राधिकरण अधिकारियों को चेताया

Noida News : भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं की ग्रेटर नोएडा के बिरोंडी गांव में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में भाग लेने पहुंचे भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन समाधियां का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान द्वारा किया गया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परविंदर मावी को प्रदेश सचिव और केशराम चपराना को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।

तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों को दी चेतावनी
बिरोंडी गांव में परविंदर मावी के निवास स्थान पर हुई भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने तीनों प्राधिकरणों के अफसरों को चेतावनी दी कि किसानों को परेशान ना किया जाए। किसानों की जो भी मांगे हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर तीनों प्राधिकरणों के अधिकारी शीघ्र समाधान कर किसानों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता है, तो भारतीय किसान यूनियन भानू गुट द्वारा तीनों प्राधिकरण पर विशाल महापंचायत बुलाई जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने परविंदर मावी बिरोंडी को प्रदेश सचिव और केशराम चपराना को ज़िला संयोजक से पद्दोन्नति करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इस दौरान नवनियुक्त दोनों पदाधिकारी ने तन मन धन एवं ईमानदारी से भारतीय किसान यूनियन भानू में विश्वास रखते हुए कार्य करने की शपथ ली।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक का संचालन भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता महकार नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर, युवा जिला अध्यक्ष नीरज भाटी, महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, सतबीर मुखिया, राजीव नागर, अनिल कुमार, महेश तंवर, अजीत शर्मा, मोहनलाल शर्मा, करतार भाटी, सोहैल, हनीफ, परविन्द्र, दीपक यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.