भूमिहार और त्यागी समाज ने सपा नेता का किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Noida News : भूमिहार और त्यागी समाज ने सपा नेता का किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भूमिहार और त्यागी समाज ने सपा नेता का किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Tricity Today | Sanjeev Tyagi

Noida News : गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर ज़िले के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दो नेताओं को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। बुलंदशहर ज़िले के कोटे से संजीव त्यागी और गौतमबुद्ध नगर से गजराज नागर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इसके बाद जिले में अलग-अलग जगह पर कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत किया जा रहा हैं। रविवार को त्यागी, ब्रह्मण, भूमिहार समाज ने संजीव त्यागी और गजराज नागर का स्वागत किया। इस आयोजन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, अभय त्यागि, राकेश त्यागी के अलावा समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

त्यागी समाज में लोकप्रिय हैं संजीव त्यागी
दूसरी तरफ़ समाजवादी पार्टी ने बुलंदशहर के मूल निवासी और गौतमबुद्ध नगर में लंबे अरसे से सक्रिय संजीव त्यागी को भी प्रदेश सचिव बनाया है। संजीव त्यागी बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, ग़ाज़ियाबाद, मुज़फ़्फ़रनगर और बागपत के त्यागी समाज में लगातार सक्रिय रहते हैं। संजीव त्यागी क़रीब 25 वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी में काम कर चुके हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश और मेरठ मंडल के बसपा संगठन में कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं। संजीव त्यागी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद बसपा से इस्तीफ़ा दे दिया था। दरअसल, त्यागी बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। अब समाजवादी पार्टी ने संजीव त्यागी को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है।

गजराज नागर की पत्नी रही हैं ज़िला पंचायत अध्यक्ष
प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए गजराज नागर की पत्नी जयवती नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुकी हैं। जयवती नागर अभी भी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत की सदस्य हैं। गजराज नागर भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। गजराज पिछले क़रीब 3 दशकों से गौतमबुद्ध नगर की राजनीति में सक्रिय हैं। एक समय उन्हें उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का बेहद क़रीबी माना जाता था। गजराज नागर बादलपुर गांव के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि बादलपुर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का पैतृक गांव है। उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के ठीक बाद गजराज नागर ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफ़ा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। जानकारों का मानना है कि गजराज नागर के ज़रिए सपा गुर्जर समाज में अपनी पैठ कायम रखना चाहती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.