सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी का बड़ा ऐलान, जीते तो करेंगे सबसे पहले यह काम

नोएडा विधानसभा चुनाव :  सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी का बड़ा ऐलान, जीते तो करेंगे सबसे पहले यह काम

सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी का बड़ा ऐलान, जीते तो करेंगे सबसे पहले यह काम

Tricity Today | सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी

Noida News : उत्तर प्रदेश के हाइटेक सिटी में शुमार नोएडा में विधानसभा चुनाव पहले चरण में होगा। 21 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। सभी दल के प्रत्याशी मैदान में उतर कर प्रचार-प्रसार में जुट चुके हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के तरफ से उम्मीदवार सुनील चौधरी है। चौधरी घोषणा पत्र को लेकर ग्रामीण क्षेत्र और सेक्टरों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। 

ट्राइसिटी टुडे की टीम से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि चुनाव में प्रमुख मुद्दा बिल्डर-बायर, किसान, कच्ची कालोनी का विकास है। महिला सुरक्षा और शहर का मुद्दा अहम है। समाजवादी की सरकार बनने पर बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिल्डरों ने बायरो को परेशान कर रखा है, कोई उनकी समस्याओं को हल करवाने वाला नहीं है। अगर समाजवादी पार्टी सरकार आती है तो नोएडा में सभी मुद्दों को हल किया जाएगा। 

तीसरी बार लड़ेंगे चुनाव
सुनील चौधरी को 2017 विधानसभा चुनाव में दूसरा स्थान मिला था। सुनील चौधरी ने 2017 विधानसभा चुनाव में 58,401 वोट हासिल किए थे। अब सुनील चौधरी तीसरी बार नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। नोएडा से चुनाव लड़ने की दौड़ में काफी नेता शामिल थे। बताया जा रहा था कि हाल ही में समाजवादी पार्टी में जुड़े नेताओं में से किसी एक को अखिलेश यादव नोएडा प्रत्याशी घोषित कर सकते है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.