Tricity Today | Noida
Noida-Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की शो विंडो कहा जाता है। उसके बावजूद भी यहां के निवासी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से कई करोड़ रुपए की इकाइयां ठप पड़ी हुई हैं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की आवासीय परियोजनाओं के प्रभावित होने के कारण 1.18 लाख करोड़ रुपए की इकाइयां ठप पड़ी हैं। यह जानकारी संपत्ति सलाहकार एनरॉक ने साझा की है।