नोएडा में शुरू होने वाला है आरएसएस का बड़ा अभियान, तीन लाख परिवारों के घर-घर जाएंगे

नोएडा में आरएसएस का बड़ा अभियान नोएडा में शुरू होने वाला है आरएसएस का बड़ा अभियान, तीन लाख परिवारों के घर-घर जाएंगे

नोएडा में शुरू होने वाला है आरएसएस का बड़ा अभियान, तीन लाख परिवारों के घर-घर जाएंगे

Google Image | नोएडा में आरएसएस का बड़ा अभियान

नोएडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। शहर के तीन लाख परिवारों से संघ, विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। इस संपर्क अभियान के दौरान अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए सहयोग की मांग की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर रविवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ नोएडा महानगर की बैठक भाऊराव देवरस विद्या मंदिर सेक्टर-12 में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में सर्व समाज से सहयोग की योजना के लिए बैठक में विचार-विमर्श किया गया। मेरठ प्रांत के सह संपर्क प्रमुख वेदपाल ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में आगामी 15 जनवरी से 31 जनवरी तक नोएडा महानगर में तीन लाख परिवारों तक संपर्क करने की योजना बनी है। अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए हर परिवार से यथासंभव सहयोग लेने का निर्णय हुआ है। बैठक में महानगर से 25 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इस अभियान के महानगर अभियान प्रमुख उमा नंदन कौशिक (विश्व हिंदू परिषद) और सह अभियान प्रमुख सत्येंद्र (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) होंगे। संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएंगी। यह टीम घर-घर जाकर लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण पर चर्चा करेंगी। उनसे मंदिर निर्माण के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग की अपील करेंगी।

इसमें कई कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में कार्य करेंगे। विस्तारक 15 से 31 जनवरी तक अपने घर से दूर रहकर संपर्क में पूर्ण रूप से 8 घंटे 4 घंटे का समय देंगे। बैठक में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम, उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, मधुसूदन दादू और महेश बाबू गुप्ता इस अभियान के संरक्षक के रूप में रहेंगे। गिरीश इस अभियान के अध्यक्ष होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.