8 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने कुचला, हालत गंभीर

Noida News : 8 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने कुचला, हालत गंभीर

8 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने कुचला, हालत गंभीर

Google Image | Symbolic Image

Noida News : सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में 8 वर्ष की लड़की को टक्कर मरकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इसकी शिकायत पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी है। घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में ओम सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ नोएडा में रहता है।उनकी एक 8 वर्षीय बेटी है, जिसका नाम मंजू है। सोमवार को उनकी बेटी मंजू सेक्टर-42 नोएडा में सड़क पर जा रही थी। उसी दौरान दो लड़के बाइक पर सवार होकर लापरवाही से बाइक चलाते हुए आये और  बच्ची को टक्कर मार दी। इसके बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। मौजूदा लोगों ने उसे मौके पर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है। 

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस ने शिकायत ने ओम सिंह के आधार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.