दादी की रसोई वाले अनूप खन्ना पर बन रही बायोपिक, शक्ति कपूर निभा रहे करैक्टर

शहर की शान : दादी की रसोई वाले अनूप खन्ना पर बन रही बायोपिक, शक्ति कपूर निभा रहे करैक्टर

दादी की रसोई वाले अनूप खन्ना पर बन रही बायोपिक, शक्ति कपूर निभा रहे करैक्टर

Google Image | अनूप खन्ना और शक्ति कपूर

Noida News : इतनी महंगाई के दौर में सिर्फ ₹5 में भरपेट खाना खिलाने वाले अनूप खन्ना की बायोग्राफी वेब फिल्म बन रही है। जिसमें अनूप खन्ना के रोल मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर निभा रहे हैं। अनूप खन्ना काफी समय से नोएडा में लोगों को खाना खिलाते आ रहे हैं। वह कौन जीतेगा करोड़पति में भी गए थे। इसके अलावा उनको भारत के राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

आशुतोष उपाध्याय बना रहे बायोग्राफी
डायरेक्टर आशुतोष उपाध्याय द्वारा नोएडा में दादी की रसोई की शूटिंग चल रही है। अनूप खन्ना के ऊपर नोएडा में बायोग्राफी शूट हो रही है। जिसमें मुख्य किरदार के रूप में शक्ति कपूर दिखाई देंगे। उसके अलावा अनुराधा कालिया, ऋषभ राज सचदेवा, तनु, कनिशा, निखिल पुरी, एकता गुप्ता और शीतल भी इसमें रोल निभाएंगे। इसका टाइटल भी दादी की रसोई का गया है।

दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मिलता है खाना
'दादी की रसोई' नाम की ये शॉप नोएडा के सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में है। जिसको 60 वर्षीय समाजसेवी अनूप खन्ना चलाते हैं। जहां हर दिन देसी घी के तड़के से दोपहर 12 से 2 बजे तक सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है। यहां 5 रुपए में पेटभर भोजन, 10 रुपए में मनपसंद कपड़े और प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलकर मरीजों को सस्ती दवा भी उपलब्ध करा रहे हैं। अनूप सिर्फ दादी की रसोई ही नहीं चला रहे हैं, बल्कि देश के किसी भी हिस्से में आई प्राकृतिक आपदाओं में भी ये हजारों लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

अपने जन्मदिन पर की थी शुरुआत
अनूप खन्ना ने अपने जन्मदिन 21 अगस्त से इस दादी की रसोई की शुरुआत की थी। शुरुआत के दिनों में 5 से 10 रोजाना लोग भोजन करते थे। कुछ दिनों में यहां के स्वादिष्ट भोजन की ऐसी चर्चा हुई कि अब यहां रोजाना लगभग 500 लोग भोजन करते हैं। अनूप के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्हीं की विचारधारा से प्रेरित होकर ये पिछले 20 वर्षों से ज्यादा अलग-अलग तरह के सामाजिक कार्य कर रहे थे।

लोग इन स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं लोग
यहां रोज खाने में चावल और अचार के साथ अलग-अलग तरह की पौष्टिक सब्जियां और दालें बनती हैं। अब तो इस रसोई की इतनी चर्चा हो गयी है कि अब लोग यहां आकर अपने बच्चों का जन्मदिन भी मनाने लगे हैं। खास पर्व और उत्सवों पर यहां पूड़ी, हलवा, मिठाई और आइसक्रीम भी मिलती है।

अनूप खन्ना की बायोपिक के बारे में :
SHOW NAME - मेड इंडिया प्राउड 
टाइटल - दादी की रसोई 
Producer - नई किरण 
प्रोडक्शन हाउस - कलवारी टूल्स प्राइवेट लिमिटेड 
डायरेक्टर - आशुतोष उपाध्याय 
डीओपी - राजेश यादव 
एसोसिएट डायरेक्टर - श्रवण मकवाना 
सहयोगी डायरेक्टर्स - योगिता मोटवानी, गिरीश सिंह, हार्दिक गुप्ता
कास्टिंग डायरेक्टर - जगदीश चंद्र  
राइटर - अतुल कुमार मौर्या 
लाइन प्रोडूसर - सावन कुमार 
HOP - वाशु 
कास्ट - शक्ति कपूर, अनुराधा कालिया, ऋषभ राज सचदेवा, तनु, नकीशा, निखिल पुरी, एकता गुप्ता और शीतल

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.