डॉ.महेश शर्मा ने बाबा साहब को किया याद, कहा- देश को दिया अहम योगदान 

Ambedkar Jayanti : डॉ.महेश शर्मा ने बाबा साहब को किया याद, कहा- देश को दिया अहम योगदान 

डॉ.महेश शर्मा ने बाबा साहब को किया याद, कहा- देश को दिया अहम योगदान 

Tricity Today | अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माला अर्पण किया।

Noida News : लोकसभा गौतमबुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा ने सेक्टर-37 में स्थिति अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माला अर्पण किया और उनको नमन किया। डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे। उन्होंने भारत के संविधान में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और प्रजातंत्र किस तरह से मजबूत हो सकता है, इसकी नींव उन्होंने संविधान के माध्यम से रखी थी।

डॉ.महेश शर्मा ने आगे कहा कि आज भारत जो तीव्र गति से आगे बढ़ा है, इसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने सारे समाज को एकत्र करके एक साथ आगे बढ़ाने में, संवैधानिक ढांचे में उसकी व्यवस्था की थी। आंबेडकर को अगर सच्चे मायने में याद करना हो तो उनके बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। ये सब हम लोगों की जिम्मेदारी है और भाजपा उनकी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ़ रही है।
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा जितने भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वो सामाजिक न्याय की ओर जाते हैं, आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर जाते हैं और वो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्तिकरण की ओर जाते हैं। इस कार्यक्रम में महामंत्री गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, अजय गौतम, मुकतानन्द प्रधान, तन्मय शंकर, अमरीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, पंकज झा, प्रदीप चौहान, सत्य नारायण महावर, उमेश यादव, अहसान, ख़ान, ओम यादव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.