भाजपा ने नोएडा के सचिन अंबावता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- महेश शर्मा को रिकॉर्ड मत से जीतेंगे

Lok Sabha Election : भाजपा ने नोएडा के सचिन अंबावता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- महेश शर्मा को रिकॉर्ड मत से जीतेंगे

भाजपा ने नोएडा के सचिन अंबावता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- महेश शर्मा को रिकॉर्ड मत से जीतेंगे

Tricity Today | सचिन अंबावता

Noida News : लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर के सक्रिय युवा नेता सचिन अंबावत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रवासी गौतमबुद्ध नगर बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की तरफ से लगातार सचिन अंबावता को बधाई दी जा रही है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार 
बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रमुख सचिन अंबावत ने जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा को रिकॉर्ड मतों से जीताने का काम करेंगे।

कौन हैं सचिन अंबावता
मूल रूप से सचिन अंबावत सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव के निवासी है। सचिन अंबावता गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रमुख हैं। वहीं, जनपद और प्रदेश के अन्य संगठनों में भी पूरी तरह सक्रिय हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.