भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर की बैठक, पार्टी का हर घर पहुंचने का लक्ष्य

नोएडा : भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर की बैठक, पार्टी का हर घर पहुंचने का लक्ष्य

भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर की बैठक, पार्टी का हर घर पहुंचने का लक्ष्य

Tricity Today | बैठक

Noida : बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय सेक्टर-116 पर पदाधिकारियों के साथ बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता और नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी ने की। बैठक में अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अब हम सभी को बूथ जीतों चुनाव जीतों मंत्र को साकार करना होगा। साथ ही बूथों को सशक्त बनाना है। उसके लिए हमें सभी बूथों पर बूथ समिति का पूर्ण निर्माण करना है। जिसमें 11 सदस्य होंगे, साथ ही पेज प्रमुख भी नियुक्त करना है। इस बूथ समिति को इस तरह बनना है, जिससे हम हर घर में प्रदेश और केन्द्र सरकार की नीतियों को पहुंचा सकें।

सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें : प्रभारी
इसके साथ प्रभारी बसंत त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं और जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं, उनसे भी चर्चा की जाए। अगर वह संगठन कार्य नहीं कर रहे हैं तो अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी जाए। मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए, कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी, जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है। वह पार्टी के सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। कम्युनिकेशन के लिए सरल एप के बारे में भी बताया जिसको डाउनलोड करने के लिए नंबर 7820078200 पर सभी से  ज़्यादा से ज़्यादा मिसकॉल करवाने का आवाहन किया।

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस बैठक में जिला उमेश त्यागी, गणेश जाटव, युद्धवीर चौहान, मनीष शर्मा, चंदगिराम यादव, गिरीश कोतनाला, महेश चौहान, अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौर, बबलू यादव, गौतम शर्मा, पंकज झा, चमन अवाना, सचिन अम्बवता, हर्ष चतुर्वेदी, रवि यादव, प्रमोद बहल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.