नोएडा पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा, जय श्रीराम के नारे से गूंजा शहर

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : नोएडा पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा, जय श्रीराम के नारे से गूंजा शहर

नोएडा पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा, जय श्रीराम के नारे से गूंजा शहर

Tricity Today | जन विश्वास यात्रा

Noida News : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) नोएडा में आ गई है। नोएडा के सेक्टर 55-57 में स्थित रेडिसन होटल के पास से जन विश्वास यात्रा शुरू हो गई। जिसमें परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर सतपाल सिंह, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम समेत काफी नेता शामिल हैं।

भाजपा की यह जन विश्वास यात्रा रेडिसन होटल के पास से शुरू हो गई है, जो कुलेसरा से जाकर समाप्त होगी। इस जन विश्वास यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। जहां से भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा गुजर रही है, वहां पर ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस यातायात को डाइवर्ट कर रही है। जन विश्वास यात्रा के दौरान सतपाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने तलवार निकालकर दिखाई। इस जन विश्वास यात्रा में जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं।

    नोएडा के इन मार्गों से निकलेगी जन विश्वास यात्रा 
  1. सेक्टर 55-57 रेडिसन होटल के पास
  2. सेक्टर 12, 22 चौराहा
  3. मेट्रो हॉस्पिटल
  4. शिवानी फर्नीचर चौराहा सेक्टर-10
  5. हरोला सेक्टर-5
  6. अट्टा पीर सेक्टर-27
  7. सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन
  8. छलेरा सेक्टर-37
  9. स्टर्लिंग हाजीपुर
  10. महर्षि नगर
  11. सेक्टर-110
  12. नगला गांव
  13. कुलेसरा

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.