26 दिसंबर को नोएडा पहुंचेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा, सोशल मीडिया टीम ने बनाई रणनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : 26 दिसंबर को नोएडा पहुंचेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा, सोशल मीडिया टीम ने बनाई रणनीति

26 दिसंबर को नोएडा पहुंचेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा, सोशल मीडिया टीम ने बनाई रणनीति

Google Image | सोशल मीडिया टीम ने बनाई रणनीति

Noida News : भाजपा नोएडा महानगर की सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला संयोजक शिवांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता व जिला प्रभारी बसंत त्यागी मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य रूप से जन विश्वास यात्रा के नोएडा में आगमन व उसको सफल बनाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सम्मिलित विशिष्ट जनों ने अपना मार्गदर्शन दिया। यात्रा 26 दिसंबर को नोएडा पहुंचेगी। इसके प्रचार प्रसार का जिम्मा सोशल मीडिया विभाग पर है।

बसंत त्यागी ने यात्रा को लगातार प्रसारित करने और सही खबरों से विपक्ष के झूठ को बेनकाब करने के बारे में चर्चा की। नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यों को जन जन तक पहुंचाने को कहा।

बैठक में प्रभारी महामंत्री गणेश जाटव ने 2014 के चुनावों व उसके बाद सोशल मीडिया के अहम योगदान पर वक्तव्य दिया। क्षेत्रीय सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग मनोज शर्मा ने जन सम्पर्क कर यात्रा से समस्त वर्ग को जोड़ने का सुझाव दिया। बैठक की शुरुआत में जिला संयोजक शिवांश श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के पिछले 6 माह के अनेक कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में तीनों जिला सह संयोजक सुरेंद्र बिष्ट, रचना जैन, अभिषेक कमल समेत मंडल संयोजक पुनीत शर्मा, कुमार गौरव, अभिनव, राहुल शर्मा, ऋषि तोमर, पंकज त्रिपाठी व मंडल सह संयोजक साहिल शर्मा, आदित्य, निष्कर्ष, राज शर्मा, अनुज त्रिपाठी, सागर दीक्षित, गौरव गौर, साकेत श्रीवास्तव, चेतन कपुरवान, दीपक बत्रा, पंकज पोरवाल, सुदर्शन आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.