पंकज सिंह को जिताने के लिए भाजपाइयों ने चलाया विशेष अभियान, हर प्रोफाइल पर होगी कमल छाप

नोएडा विधानसभा चुनाव : पंकज सिंह को जिताने के लिए भाजपाइयों ने चलाया विशेष अभियान, हर प्रोफाइल पर होगी कमल छाप

पंकज सिंह को जिताने के लिए भाजपाइयों ने चलाया विशेष अभियान, हर प्रोफाइल पर होगी कमल छाप

Tricity Today | बैठक

Noida News : नोएडा विधानसभा के पहले चरण यानी कि 10 फरवरी को चुनाव होना है। रैली और बड़ी सभा पर चुनाव आयोग ने रोक लगा रखी है। इसी के मद्देनजर बीजेपी ने सोशल मीडिया के जरिए चुनावी अभियान तेज कर दिया है। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता नेतृत्व में सभी मंडल और बूथों अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में सोशल मीडिया के जरिए एक मुहिम की शुरुआत की गई है।

भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपने प्रोफाइल पर कमल का फोटो लगाया है। मनोज गुप्ता ने नोएडा में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के लिए कहा है और अपनी प्रोफाइल फोटो की जगह कमल का फोटो लगाने की अपील की है। मनोज गुप्ता सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मनोज गुप्ता का कहना है कि हम नोएडा वासियों को भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह को पहले से भी ज्यादा वोटों से जिताना है।

इस कार्यक्रम में उमेश त्यागी, गणेश जाटव, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, मनीष शर्मा, नरेश शर्मा, तन्मय शंकर, कल्लू सिंह पंकज, झा बबलू सिंह, लोकेश कश्यप, रामनिवास यादव, उमेश यादव, मनोज चौहान, चमन आवना, मल्लिकेशवर झा, शिवांश  श्रीवास्तव, अर्पित मिश्रा, नीता बाजपेई, प्रवीण झा, अनुज शर्मा, गौरव त्रिपाठी, कमल वर्मा और राहुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.