भाजपा नेता नवाब सिंह नागर ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया, कही बड़ी बात, जानें क्या

नोएडा : भाजपा नेता नवाब सिंह नागर ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया, कही बड़ी बात, जानें क्या

भाजपा नेता नवाब सिंह नागर ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया, कही बड़ी बात, जानें क्या

Tricity Today | नवाब सिंह नागर ने भोजन वितरित किया

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की तरफ से चल रहे सेवा कार्य “सेवा ही संगठन” के तहत पिछले 1 महीने से भोजन सेवा सेक्टर-33 में चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के जरूरमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभाने के लिए शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर ने लोगों को खाना वितरित किया। साथ ही उन्होंने पार्टी की इस पहल का स्वागत किया। मुहिम से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। 

दरअसल नोएडा भाजपा पिछले एक महीने से जनपद के लोगों को भोजन पहुंचा रही है। यह पूरी तरह से निशुल्क है। इस भोजन व्यवस्था की सराहना आज सभी नोएडा वासी कर रहे हैं। शहर के सभी वरिष्ठ और गणमान्य व्यक्ति यहां पहुंचकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर का आना हुआ। उन्होंने इस सेवा के कार्य में सभी के साथ हाथ बंटाया। इस पूरी व्यवस्था को सराहा। साथ ही मनोज गुप्ता एवं सभी कार्यकर्ताओं को इस सेवा कार्य के लिए धन्यवाद किया। इस के साथ दवाई, सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण के कार्यक्रम की भी सराहना की। भाजपा नोएडा के सभी गांवों में इनका वितरण करा रही है। इससे जरूरतमंदों की बहुत मदद हो रही है।  



भाजपा नोएडा के मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने बताया कि यह भोजन सेवा पिछले कई दिनों से निरंतर ऐसे ही चल रही है। इससे नोएडा में कोरोना से पीड़ित जरूरतमंदों को बहुत मदद मिली है। यहां से सभी मंडलों में भोजन जाता है। वहां से जरूरतमंदो को पहुंचाया जाता है। इस मुहिम को सफल बनाने में चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, तन्मय शंकर, गिरिजा सिंह, सचिन अंबावत, कल्लू सिंह, सुराजपाल, मुक्तानंद शर्मा, ऊषा, शनी मुरली, प्रज्ञा शर्मा, छाया राय, खुशबू चौहान, दीपाली दीक्षित, सुमन चौहान, नवीन मिश्रा, मधु मेहरा का विशेष योगदान रहा।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.