नोएडा में प्रताप नागर ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर सुनी मन की बात, कहा- इस बार 400 के पार

लोकसभा चुनाव 2024 : नोएडा में प्रताप नागर ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर सुनी मन की बात, कहा- इस बार 400 के पार

नोएडा में प्रताप नागर ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर सुनी मन की बात, कहा- इस बार 400 के पार

Tricity Today | प्रताप नागर ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर सुनी मन की बात

Noida News : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को "मन की बात" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रताप नागर ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पर मन की बात को सुना। प्रताप नागर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा की। 

पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
प्रताप नागर ने बताया कि केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद विकास की गति को रफ्तार मिली है। आज के समय में उत्तर प्रदेश बहुमुखी विकास कर रहा है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। दूसरी सरकारों में केवल अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया।

तीसरी बार मोदी बनेंगे पीएम
प्रताप नागर ने बताया कि आज के समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और सीधे तौर पर दिग्गज नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता को बहुत बड़ा दर्जा दिया जाता है, बल्कि दूसरी पार्टियों में कार्यकर्ताओं को दरकिनारे किया जाता है। इसलिए लोगों को भारतीय जनता पार्टी पसंद है। उन्होंने आगे बताया कि एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। इस बार भाजपा के खाते में 400 से ज्यादा सीटें होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.