बोले- 11 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड दिए, हर घर पहुंचाया गैस कनेक्शन

नोएडा में सुभाष यदुवंशी ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां : बोले- 11 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड दिए, हर घर पहुंचाया गैस कनेक्शन

बोले- 11 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड दिए, हर घर पहुंचाया गैस कनेक्शन

Tricity Today | भाजपा नेता सुभाष यदुवंशी

Noida : नोएडा भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन भाजपा कार्यालय सेक्टर-116 में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी एवं सांसद डॉ महेश शर्मा इस कार्यक्रम में रहे। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के नो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया गया और घर-घर जाकर लोगों के मध्य प्रचार करने का संकल्प लिया।

प्रदेश महामंत्री ने कहा-
सुभाष यधुवंशी ने कहा कि 2014 तक 18 करोड़ से ज्यादा ऐसे परिवार थे, जहां नल से जल ही नहीं आता था। भाजपा सरकार से पहले सिर्फ 14 करोड़ लोगों के पास ही गैस कनेक्शन थे। आज हाई स्पीड से वैक्सीनेशन, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन ने पूरी तस्वीर बदल दी है। बीजेपी ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। इसका लाभ राजस्थान के भी करीब 2 लाख पूर्व सैनिकों को मिला है। फसल बीमा योजना से किसानों को सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा, पशुपालकों और मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा और किसानों को 11 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं।
चुनाव से पहले रामलला मंदिर में विराजमान होंगे : महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संवाद में सक्रियता और सजगता का मूल मंत्र दिया। साथ ही भाजपा की रीति-नीति के संकल्पों को दोहराया और 2024 में मजबूती से विजय पाने की बात कही। कहा कि 1987 घोषणा पत्र में देश को परमाणु शक्ति और 1988 में अयोध्या में राजजन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर का वादा पार्टी ने किया और 2023 में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले रामलला मंदिर में विराजमान होंगे।

यह पदाधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, प्रमोद बहल, सुचित्रा पाठक, राजीव त्यागी, राम निवास यादव, शारदा चतुर्वेदी, उमेश यादव, अहसान ख़ान, प्रसंजीत मित्रा, इद्रजीत जाटव, ओमबीर अवाना, शिवांश श्रीवास्तव, शिवानी शरद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.