भाजपा ने बाइक रैली के जरिए निवासियों को किया जागरूक, नगर अध्यक्ष बोले-‘सभी कराएं कोरोना टीकाकरण’

नोएडा: भाजपा ने बाइक रैली के जरिए निवासियों को किया जागरूक, नगर अध्यक्ष बोले-‘सभी कराएं कोरोना टीकाकरण’

भाजपा ने बाइक रैली के जरिए निवासियों को किया जागरूक, नगर अध्यक्ष बोले-‘सभी कराएं कोरोना टीकाकरण’

Tricity Today | बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता

नोएडा महानगर युवा मोर्चा ने प्रदेश में चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत आज बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली नोएडा स्टेडियम गेट नंबर-4 से शुरू हुआ। उसके बाद रैली डीएम चौराहे और सेक्टर-18 से होते हुए इस्कॉन टेम्पल पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक लेने के लिए प्रेरित किया गया।



बाइक रैली में हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और भाजपा नोएडा के प्रभारी मुंशी लाल गौतम ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि वैक्सिनेशन पूरे देश की ज़रूरत है। टीकाकरण के लिए सभी को जागरुक करना भी हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। 



इस बाइक रैली में महामंत्री चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, युवा मोर्चा संयोजक रामनिवास यादव, नवीन मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, अर्पित मिश्रा, सत्यम सिंह, अनुज शर्मा, सुधीर सिंह जादौन, मोनू जोगी अंकुश शर्मा, हर्ष शर्मा उमंग मित्तल, वरुण यादव और अतुल विरा आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.