भाजपा महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

नोएडा : भाजपा महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

भाजपा महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

Tricity Today | महानगर महिला मोर्चा

Noida News : भाजपा नोएडा महानगर महिला मोर्चा ने आज, 15 अक्टूबर को चौधरी फार्म हाउस बरौला, सेक्टर-49 में कार्यसमिति की बैठक की। मोर्चा मंडल की अध्यक्ष पूनम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा मंडल स्तर की पदाधिकारी महिलाओं, शक्ति केंद्र की पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर महिला मोर्चा नोएडा महानगर की अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, मंडल प्रभारी पुष्पा भट्ट, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा साहू, शिवानी, प्रीति चौहान, रीना, रेखा चौहान, पुष्पा, नीलू, सुनीता, आरती और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि, वर्तमान  सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाया जाए। साथ ही योजनाओं का लाभ सभी महिलाओं को मिले। इसके लिए मंडल, बूथ और शक्ति केंद्र की टीम को कार्य करते हुए जनमानस तक केंद्र की योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन तक लाभ पहुंचाने का कार्य औऱ तेज करना होगा। ताकि गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में संगठन को मजबूती देने के लिए महिलाओं को एकजुट होने का आह्वान किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.