गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने नमो सेवा का काटा फीता, लोकसभा में खुला छठा केंद्र

नोएडा से अच्छी खबर : गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने नमो सेवा का काटा फीता, लोकसभा में खुला छठा केंद्र

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने नमो सेवा का काटा फीता, लोकसभा में खुला छठा केंद्र

Tricity Today | गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने नमो सेवा का काटा फीता

Noida News : नोएडा के सेक्टर-12 स्थित सूर्या संस्थान में नमो सेवा केंद्र का आज यानि बसंत पंचमी के पावन अवसर पर उद्घाटन हुआ। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह गौतमबुद्ध नगर का लोकसभा क्षेत्र का छठा और नोएडा का दूसरा नमो सेवा केंद्र है। इससे पहले नोएडा के सेक्टर 65, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद में नमो सेवा केंद्र खोले जा चुके हैं।

नमो- सेवा केंद्र निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका 
गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में नमो- सेवा केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम पायदान तक पहुंचाने में जुटना होगा। तभी हम पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बन पाएंगे और मोदी  का सपना पूरा कर पाएंगे। 

यह सब रहे मौजूद 
इस अवसर पर सूर्या संस्थान से डीके मित्तल, राहुल शर्मा, धर्मेंद्र चपराना और मातृ शक्ति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.