भाजपा नोएडा ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की, इन नंबरों पर करें संपर्क

अच्छी खबर : भाजपा नोएडा ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की, इन नंबरों पर करें संपर्क

भाजपा नोएडा ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की, इन नंबरों पर करें संपर्क

Tricity Today | भाजपा नोएडा ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर कोरोना महामारी से संक्रमित और जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता होम आइसोलेशन मे इलाज करा रहे संक्रमितों के घरों तक पिछले 7 दिनों से खाना और दवाई पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा नोएडा महानगर और अखिल भारतीय माथुर वैश्य समाज ने मिल कर एंबुलेंस सेवा भी शुरू की है। सेवा का शुभारम्भ नोएडा महानगर के ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। जरूरतमंद लोग नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल कर आपातकाल में एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

मनोज गुप्ता ने बताया कि भाजपा के लिए सेवा ही असली कर्म है। हम सभी कार्यकर्ता इस कोरोना काल में नोएडा के लोगों के लिए हर सम्भव मदद करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। यह एंबुलेंस सेवा 24 घंटे नोएडा में लोगों के लिए निशुल्क शुरू की गयी है। इससे किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को ज़रूरत के समय हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके।  उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से हालात बिगड़े हुए हैं। एक ही परिवार के कई लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं। इस वजह से खाने का भी संकट हो गया है। संक्रमण के चलते मरीज घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और उन्हें राशन से लेकर अन्य सामान खरीदने में परेशानी हो रही है। खास तौर पर जिन घरों में बुजुर्ग हैं। ऐसे लोगों के लिए हमने सभी मंडलों में खाना पहुंचाने की भी व्यवस्था की है। पूरा इंतजाम सेक्टर-33 में स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया है। 

एंबुलेंस सेवा के शुभारम्भ के मौके पर पार्टी के चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, सुराजपाल राणा, अशोक मिश्रा,  लोकेश कश्यप, मुक्तानंद शर्मा, नवीन मिश्रा, उमेश यादव और प्रसंजित मित्रा उपस्थित थे। अग्रवाल मित्र मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार गोयल, सीए भगवान दास गुप्ता (अध्य्क्ष), अजय कुमार गुप्ता (पूर्व अध्य्क्ष), डॉ निशांत गुप्ता, संजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, ई प्रवीण गुप्ता, माधवी गुप्ता, सीए मनीष पैंगोरिया, डॉ अनूप गुप्ता, तरुण गुप्ता और तुषार गोयल मौजूद रहे। 

एंबुलेंस सेवा के लिए इन नंबरों पर करें कॉल – 
भगवान दास गुप्ता    -     9811152662
मनीष पैंगोरिया        -     9811728046
तरुण गुप्ता            -      9999919480
अजय कुमार गुप्ता    -    9312505613
संदीप गुप्ता        -          9350545712
डॉ निशांत गुप्ता        -    8939711071

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.