भाजपा नोएडा महानगर ने सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया, 300 लोगों को गुलाब दिया

अटल जयंती : भाजपा नोएडा महानगर ने सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया, 300 लोगों को गुलाब दिया

भाजपा नोएडा महानगर ने सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया, 300 लोगों को गुलाब दिया

Tricity Today | भाजपा नोएडा महानगर ने सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'यातायात जागरूकता दिवस' मनाया गया है। जिसमें नोएडा भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथ मे 'यातायात नियमो का पालन करे' के निवेदन के बोर्ड लेकर शहर के  विभिन्न चौराहों पर लोगों को जागरूक किया है। साथ ही यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमो का पालन करने का अनुरोध किया है। इस अभियान के तहत लगभग 300 लोगों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का निवेदन किया गया है। 

इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, चंदगीराम यादव, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव,मिडिया प्रभारी तन्मय शंकर, गिरिजा सिंह, मंत्री चमन अवाना, युवा मोर्चा संयोजक रामनिवास यादव, विदेश सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक शिवांश श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, प्रदीप यादव, कपिल यादव, अनुज उपाध्याय, नवीन मिश्र, अर्पित मिश्र, सत्यम सिंह, प्रशांत शर्मा, अंकुश चौधरी, अमरदीप, शैंकी चौहान, योगेन्द्र चौधरी, नीरज,सोनू राणा,महिला मोर्चा की सुचित्रा कक्कड़, प्रज्ञा शर्मा, सोनम राज शर्मा, सुनीता शुक्ला, भारती नेगी, ममता तिवारी, अमन श्रीवास्तव, सुमन चौहान, दया लखेरा, विनीता, नीति. आदि कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.