भाजपा नोएडा महानगर कार्यसमिति की हुई बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Noida News: भाजपा नोएडा महानगर कार्यसमिति की हुई बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

भाजपा नोएडा महानगर कार्यसमिति की हुई बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Tricity Today | भाजपा नोएडा महानगर कार्यसमिति की हुई बैठक

  • ज़िला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सदस्यों के साथ सांसद और विधायक भी मौजूद रहे
  • कोरोना महामारी से लेकर केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तक के बारे में चर्चा हुई
  • उद्घाटन सत्र में नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने सभी को संबोधित किया
  • तीसरे और समापन सत्र में नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सभी से संवाद किया
भाजपा नोएडा महानगर ज़िला कार्यसमिति की आज सफल बैठक सम्पन्न हुई। हाल में यूपी भाजपा कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। नोएडा में हुई इस बैठक में ज़िला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सदस्यों के साथ सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। इसमें कोरोना महामारी से लेकर केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तक के बारे में चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। उन्होंने पिछले 2 साल में किए गए सेवा कार्यों के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। ज़िला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर ने इस बारे में जानकारी दी। 

सांसद ने किया संबोधित
तन्मय ने बताया कि बैठक को 3 सत्र में आयोजित किया गया। पहले उद्घाटन सत्र में नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। सांसद ने कहा कि उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को बताया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी उनके पदचिह्नों पर चल कर जनसेवा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बताए मार्ग पर चलकर उसे साकार किया है। उन्होंने देश में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों की भी चर्चा की। इसमें नोटबंदी, जीएसटी, धारा 370 और राम मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार से बताया।


अभियान प्रमुख नियुक्त किए
दूसरे सत्र में आगामी कार्यक्रम और संगठन की बारीकियों के बारे में नोएडा प्रभारी और पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम ने जानकारी दी। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की योजना साझा की और बताया कि किस तरह पार्टी को ज़्यादा से ज़्यादा परिवारों तक पहुंचना है। साथ ही सरकार के सभी अच्छे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उमेश त्यागी ने आगामी कार्यक्रमों में टीकाकरण अभियान, गुरु पूर्णिमा, मन की बात, गरीब कल्याण योजना, बूथ समिति सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उनके लिए अभियान प्रमुख भी नियुक्त किये गए। 

इसलिए अलग है भाजपा
तीसरे और समापन सत्र में नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सभी से संवाद किया। उन्होंने बताया कि क्यों भारतीय जनता पार्टी ‘पार्टी विद डिफरेंस’ है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता वृक्षारोपण करता है। लोगों की मदद करता है। कोरोना काल में अपनी जान पर खेल कर घर-घर खाना पहुंचाना, दवाई पहुंचाना, लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाना जैसे कार्य किए। यह सिर्फ़ भाजपा ही सोचती और करती है। दूसरे दलों में ये संस्कार नहीं है। यही हमें अलग बनाता है। हम सबको अटल जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें मानवता के लिए काम करना है। 

मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। उन्होंने पिछले 2 साल के दौरान किए गए सेवा कार्यों के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। उसके बाद कोरोना काल के दौरान जान गंवा चुके भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए सभी ने 2 मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश चंद्र भट्टी, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, महेश चौहान, योगेन्द्र चौधरी मौजूद रहे। क्षेत्र मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री चांदीराम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव और उपाध्यक्ष गिरजा सिंह ने भी उपस्थित रहे। 

पदाधिकारी रहे मौजूद
उनके साथ मनीष शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, महेश अवाना, युद्धवीर चौहान, योगेन्द्र चौधरी, गिरीश कोटनाला, मंत्री एसपी चमोली, प्रमोद बहल, अमरीश त्यागी, अनु शर्मा, राज कुमार झा, मनोज चौहान, चमन अवाना, रवि यादव, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, राम मेहर कौशिक, बबलू यादव, पंकज झा, सूरजपाल, गोपाल गौर, लोकेश कश्यप, मुक्तानंद शर्मा, राम निवास यादव, मल्लिकेश्वर झा, शिवांश श्रीवास्तव, पूनम सिंह, हर्ष चतुर्वेदी, अमित त्यागी, बृजपाल चौहान, प्रज्ञा पाठक, सुचित्रा कक्कड़, उमेश यादव, रमेश शेखर, राहुल शर्मा और लोकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.