भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जरूरतमंदों को बांटा राशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सबको मिल रहा फायदा

नोएडा : भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जरूरतमंदों को बांटा राशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सबको मिल रहा फायदा

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जरूरतमंदों को बांटा राशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सबको मिल रहा फायदा

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida : भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बुधवार को महानगर में अलग-अलग स्थानों पर सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश पहलवान के नेतृत्व में किया गया। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम सेक्टर-22 चौड़ा सादतपुर गांव हुआ। कार्यक्रम संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यक्रम मंडल प्रभारी कृष्ण यादव और ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमिंदर बैरागी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव और भाजपा महानगर ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। 

80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह मुफ्त राशन
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार से कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह  सुनिश्चित किया की कोरोना काल में पूरे देश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे और इसलिए 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह मुफ्त राशन की व्यवस्था केंद्र सरकार की तरफ से की गई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलग से उत्तर प्रदेश की गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से मुफ्त राशन की व्यवस्था कराई। 

यह लोग रहे उपस्थित
इस दौरान जिला महामंत्री उमेश त्यागी, जिला महामंत्री डिंपल आनंद, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश पहलवान, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा प्रभारी नरेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी रोहित चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री भगत भाटी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री धीर सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन यादव, जय प्रकाश प्रजापति, प्रदीप भारद्वाज, अभित बैरागी, मोहित बैरागी, बिट्टू बैरागी, सोनू कौशिक, गजराज भारद्वाज, सुमन चौहान और संजय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.