महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपाइयों ने बापू को दी श्रद्धांजलि, नेता बोले- आपकी वजह से भारत आजाद

Noida : महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपाइयों ने बापू को दी श्रद्धांजलि, नेता बोले- आपकी वजह से भारत आजाद

महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपाइयों ने बापू को दी श्रद्धांजलि, नेता बोले- आपकी वजह से भारत आजाद

Tricity Today | भाजपाइयों ने बापू को दी श्रद्धांजलि

Noida News : राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर सेक्टर-85 गोलचक्कर पर गांधी जी की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा और महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम समेत काफी नेता मौजूद रहे।

153वीं जयंती मनाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर सेक्टर-85 गोल चक्कर (इंडिया टीवी के पास) गांधी जी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पण किया। इस दौरान डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा, "गांधी जयंती हम सभी के लिए उनके प्रेरक जीवन-शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर है।" सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा, "महात्मा गांधी जी को याद कर हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेना है, उनके बलिदान और अहिंसा की नीति के कारण आज पूरी दुनिया इस खास दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है।"

ये भाजपा नेता हुए कार्यक्रम में शामिल 
सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम सफल रूप से आयोजित करने के किए अध्यक्ष मनोज गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष महेश आवना, मंत्री चमन आवना, अमरीश त्यागी, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, उमेश यादव, अशोक मिश्रा, गोपल गौर, पंकज झा, राम मेहर कौशिक, गिरीश कोटनाला, गौतम शर्मा, प्रवेश चौहान और अजित पांडेय आदि लोग रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.