भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, पंकज सिंह बोले- जनसेवा के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

नोएडा : भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, पंकज सिंह बोले- जनसेवा के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, पंकज सिंह बोले- जनसेवा के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida : रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि (सुशासन दिवस) के उपलक्ष्य पर भाजपा नोएडा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी बसंत त्यागी मुख्य वक्ता के रूप में रहे। उनके साथ उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, चेयरमैन उत्तर प्रदेश कृषि संस्थान कैप्टेन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

“अटल बिहारी के पदचिन्हों पर ही चल रहा देश”
बसंत त्यागी ने कहा, “सुशासन और सामाजिक सशक्तिकरण और समरसता अटल जी का जीवन दर्शन था।  देश का वर्तमान नेतृत्व अटल बिहारी के पदचिन्हों पर ही चल रहा है। अटल जी अन्त्योदय के दर्शन को कार्यरूप देने में विश्वास रखते थे। समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए चिंतित और सक्रिय रहते थे। एक जनसेवक, राजनेता और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को जो दिया, उसे एक व्याख्यान में समेटा नहीं जा सकता। सुशासन तो उसका मात्र एक आयाम है।”
जनसेवा के लिए हम सभी को प्रेरित किया : विधायक
पंकज सिंह ने कहा, “राष्ट्रधर्म को अटल जी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखा। समानता और सामाजिक समरसता के प्रति वह तन-मन-धन से समर्पित थे। उनके विचारों ने ही जनसेवा के लिए हम सभी को प्रेरित किया। सामाजिक समरसता और सशक्तिकरण के लिए अटल जी ने दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।”
लोकतंत्र में अहम योगदान : जिलाध्यक्ष
मनोज गुप्ता ने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है और अटल बिहारी वाजपेयी ने इस लोकतंत्र में अहम योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।” जिलाध्यक्ष ने अटल कार्यकाल की कई योजनाओं को सुशासन का मानक बताने के साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को सामाजिक सशक्तिकरण का भी उदाहरण बताया।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री उमेश त्यागी, चंदगी राम यादव, डिम्पल आनंद,गणेश जाटव, मनीष शर्मा, महेश अवाना, गिरजा सिंह, अमरीश त्यागी, चमन अवाना, रवि यादव, तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, प्रशंसित मैत्रा, सचिन अम्बावत, राम निवास यादव, ऐसान खान, कल्लू सिंह, वंदना शर्मा, राजीव त्यागी, मनोज शर्मा, गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, एसपी चमोली, सूरजपाल राणा, पूनम सिंह, अशोक मिश्रा, पंकज झा, बबलू यादव, शारदा चतुर्वेदी, अजित पांडेय, महावीर शर्मा, नरेश शर्मा, प्रज्ञा पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.