नोएडा में लगाए जाएंगे फलदार पेड़

सत्येंद्र सिसोदिया ने शुरू किया अभियान : नोएडा में लगाए जाएंगे फलदार पेड़

नोएडा में लगाए जाएंगे फलदार पेड़

Tricity Today | सत्येंद्र सिसोदिया ने वृक्षारोपण किया।

Noida News : उत्तर प्रदेश में शनिवार से 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 की शुरूआत हो गई है। राज्य की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने यूपी में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी ने जगह-जगह पौधे रोपने करने का कार्यक्रम रख रही है। नोएडा में बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने वृक्षारोपण अभियान को बल दिया है।

इस मौके पर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी को 200 पौधे लगाने है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने महापुरुषों के नाम पर या साल में पड़ने वाले त्योहारों के नाम पर जरूर एक वृक्ष लगाना चाहिए, इससे वृक्ष बढ़ेंगे, हरे भरे होंगे और धरती सुखी होगी साथ ही पर्यावरण सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त रहेगा।

जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के तहत नोएडा में फलदार वृक्ष लगाये जाएंगे। भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में सभी बूथ अध्यक्षों के साथ अपने यहां पर वृक्ष लगाएंगे। नोएडा में भाजपा द्वारा बीस हजार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री प्रमोद बहल, रवि यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.