भाजपा ने शुरू किया ‘बूथ विजय अभियान’, नोएडा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने दिया ये संदेश

उत्साह : भाजपा ने शुरू किया ‘बूथ विजय अभियान’, नोएडा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने दिया ये संदेश

भाजपा ने शुरू किया ‘बूथ विजय अभियान’, नोएडा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने दिया ये संदेश

Tricity Today | भाजपा ने शुरू किया ‘बूथ विजय अभियान’

Noida News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार, 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान की शुरुआत कर दी है। आज उन्होंने वर्चुअल माध्यम से इस मिशन का आगाज किया। गौतमबुद्ध नगर में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से इसमें हिस्सा लिया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प लिया। कार्यक्रम में नोएडा के विधायक पंकज सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी बसंत त्यागी और सभी युवा कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा संघर्ष और समाधान की यात्रा से बनी है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है। नोएडा महानगर के हर बूथ के कार्यकर्ताओं ने इस वर्चूअल बैठक में भाग लिया। वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के सेक्टर-75 में स्थित जेएम ओर्वा क्लब के बूथ पर मौजूद रहे। उनके साथ नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे। 

नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने अटल बिहारी मंडल के सेक्टर-40 साथ में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, गणेश जाटव भी रहे। उन्होंने बताया कि, आज आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश में ‘बूथ विजय अभियान’ का शुभारंभ किया। उनके ओजस्वी एवं प्रेरणादाई वक्तव्यों को नोएडा के अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के लोगों के साथ सुना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के  सेक्टर-27 में जिला प्रभारी बसंत त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। उनके साथ महामंत्री उमेश त्यागी एवं मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप भी रहे। 

विधानसभा प्रभारी अशोक मोंगा कृष्णा नगर मंडल ग्राम कनावनी में कार्यक्रम में शामिल हुए। उनक साथ मंडल अध्यक्ष बबलू यादव रहे। इस मौक़े पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा, हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद और सम्प्रदायवाद की राजनीति का अंत हुआ है। विकास की राजनीति प्रतिष्ठित हुई है। साथ ही उत्तर प्रदेश में पिछली कांग्रेस, बसपा और सपा सरकार ने जितना काम नहीं किया, उससे अधिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में कर दिखाया है। 

मनोज गुप्ता ने कहा, आज इस अभियान के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के 2,7700 शक्ति केंद्रों और 1,63,000 बूथों पर लाखों कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े हो गए हैं। हमारे कार्यकर्ता भाजपा के किए गए विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचा कर बूथ को मजबूत बनाएंगे। इसके साथ ही पार्टी हर घर तक पहुचने का अभियान शुरू करेगी। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महेश आवना, प्रमोद बहल, मनोज चौहान, चमन अवाना, हर्ष चतुर्वेदी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रजीत जाटव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौर, अशोक मिश्रा, राम मेहर कौशिक, पंकज झा, सूरज पाल राणा, गौतम शर्मा आदि कार्यकर्ता रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.