भाजपा ने प्रधानमंत्री जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े किया शुरू, रक्तदान शिविर लगा कर की शुरुआत

Noida : भाजपा ने प्रधानमंत्री जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े किया शुरू, रक्तदान शिविर लगा कर की शुरुआत

भाजपा ने प्रधानमंत्री जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े किया शुरू, रक्तदान शिविर लगा कर की शुरुआत

Google Image | Symbolic Photo

Noida : नोएडा में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को सेवा पखवाड़े की शुरुआत की। जिसकी शुरुआत युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन करके की। इस रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मोहित बेनीवाल, सांसद आदरणीय डॉ महेश शर्मा, नोएडा विधायक व प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी और  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कॅप्टन विकास गुप्ता, नॉएडा जिलाध्यक्ष मानोज गुप्ता और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इन लोगों ने रक्तदान करके रक्तदान शिविर शुरुवात की 
भाजयुमो अध्यक्ष राम निवास यादव और उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने रक्तदान करके रक्तदान शिविर की शुरुआत की। मोहित बेनीवाल ने कहा कि यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित रक्तदान का कार्यक्रम निश्चित ही जनमानस में इस पुनीत कार्य के लिए जनजागरण में सहायक होगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील करी। जिससे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए सभी डॉक्टरों व अन्य सहयोगियों और विशेषकर रक्तदान से जुड़े हुए सभी भद्रजनों को हार्दिक आभार प्रकट किया।

"रक्तदान में नोएडा सदैव प्रदेश के लिए एक मिसाल बना"
डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे शुभ कार्य कुछ और नहीं हो सकता की आप रक्तदान के माध्यम से जीवन दान करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। विधायक पंकज सिंह ने सभी नोएडा वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नोएडा में विषम से विषम परिस्थिति में भी कभी रक्त की कमी नहीं होने दी। साथ ही रक्तदान में नोएडा सदैव सम्पूर्ण प्रदेश के लिए एक मिसाल बनता रहा है।

शिल्प हाट में  नामो प्रदर्शनी का आयोजन किया
युवा मोर्चा प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एक सेंटर से करीब 150 यूनिट ब्लड का दान किया गया और जिले में 11 जगहों पर रक्तदान शिवर चलाए गए। शाम को 5 बजे के करीब नोएडा शिल्प हाट में भाजपा द्वारा नामों प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मोदी के व्यक्तित्व से जुड़ी सभी बातों को चित्रों के माध्यम से सभी को दिखाया गया। इस प्रदर्शनी में भारी संख्या में लोग और कार्यकर्ता रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर सभी का धनयवाद किया और आगामी कार्यक्रमों में पूरे जोर शोर से भाग लेने का आग्रह किया।

ये लोग रहे उपस्थित
सभी कार्यक्रमों में नॉएडा महानगर से ज़िला प्रभारी बसंत त्यागी , महामंत्री चंदगिराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, धर्मेन्द्र गुप्ता, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री सपी चमोलि, रवि यादव, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अमल खटीक, मंडल अध्यक्ष -पंकज झा, कल्लू सिंह, गोपाल गोड़, सुराजपाल राणा, लोकेश कश्यप, राममेहर कौशिक, अशोक मिश्रा, राजकुमार चौहान, सचिन अम्बावता, मोहित शर्मा, नवीन मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान और प्रज्ञा पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.