सांसद डॉ.महेश शर्मा ने कहा- कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती

नोएडा में भाजपा का टिफिन लंच : सांसद डॉ.महेश शर्मा ने कहा- कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती

सांसद डॉ.महेश शर्मा ने कहा- कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती

Tricity Today | टिफ़िन लंच

Noida News : नोएडा भाजपा ने संगठन की मजबूती और आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महाराणा प्रताप मण्डल के सेक्टर 34, अग्रवाल सेवा संदन में एक टिफ़िन लंच का आयोजन किया गया। इसके तहत नोएडा विधान सभा क्षेत्र के ज़िला पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने घर से टिफिन लेकर आए और सभी ने एक साथ लंच किया। इस अवसर पर सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस तरह के टिफ़िन लंच आगे भी सभी मंडलों में आयोजित होते रहेंगे। इसके माध्यम से हम सभी कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और उनके मन कि बात भी करेंगे।  

सांसद डॉ.महेश शर्मा ने कहा : भाजपा संगठन में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है, कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियां रहीं। जिससे देश की विश्व पटल पर साख बनी है। जिन्हें देश के हर कौने तक पहुंचाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
विधायक पंकज सिंह ने कहा : आज इतनी बड़ी-बड़ी योजनाएं जो मोदी सरकार चला रही है। जिसके चलते आज गरीबों को इन योजनाओं से सहारा मिला है। इस तरह की टिफ़िन बैठक मंडलों में भी आयोजित कर कार्यकर्ताओं और जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है।

यह कार्यकर्ता मौजूद
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, नबाब सिंह नागर, बिमला बाथम, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, चंदगिराम यादव, डिम्पल आनंद, गोपाल गौड़, अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, बबलू यादव, पंकज झा, सूरजपाल राणा,  गिरीश कोटनाला, गिरजा सिंह, तन्मय शंकर, उमेश यादव, प्रमोद बहल, एस पी चमोली, रवि यादव, अहसान ख़ान, गौतम शर्मा, शारदा चतुर्वेदी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.