सोशल मीडिया से युवाओं तक पहुंचेंगे भाजपाई, पिछड़ा मोर्चा ने बनाया प्लान

Noida News : सोशल मीडिया से युवाओं तक पहुंचेंगे भाजपाई, पिछड़ा मोर्चा ने बनाया प्लान

सोशल मीडिया से युवाओं तक पहुंचेंगे भाजपाई, पिछड़ा मोर्चा ने बनाया प्लान

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida News : नोएडा के सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' सुनी। कार्यक्रम की रूपरेखा क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र (पिछड़ा मोर्चा) हरवीर पाल ने रखी।

ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि चुनाव के लिए हम सोशल मीडिया कार्यकर्ता तैयार करने जा रहे हैं। यह सोशल मीडिया कार्यकर्ता ओबीसी वर्ग के युवाओं तक पहुंचेंगे। बीजेपी की नीतियों और सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी देंगे। सभी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए किए गए काम को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच में लेकर जाएंगे।

ये नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर मुनीश सैनी, प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुशवाहा, प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी, मुनीष योगी, कृषि अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता और ओबीसी मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सचिन अंबावाता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.